मंगलवार परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का संदेश, एएसपी सिटी अरुण कुमार ने ली परेड की सलामी
संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी।
मंगलवार परेड के अवसर पर दिनांक 06 जनवरी 2026 को जनपद मैनपुरी की रिजर्व पुलिस लाइन में अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक-मानसिक फिटनेस का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अरुण कुमार द्वारा मंगलवार परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ करवाई गई। इसके साथ ही अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही कराई गई, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।
परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन मैनपुरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित आरटीसी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरटीसी बैरक, आरटीसी विद्यालय, आरटीसी भोजनालय आदि का गहनता से अवलोकन किया गया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण और फिटनेस अत्यंत आवश्यक है।
इस प्रकार की परेड और निरीक्षण से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और कार्यक्षमता में भी सुधार होता है।












