सर्दी की आड़ में बेखौफ चोर, कोतवाली क्षेत्र की छोटी नगरिया में एक रात तीन घरों में बड़ी चोरी

सर्दी की आड़ में बेखौफ चोर, कोतवाली क्षेत्र की छोटी नगरिया में एक रात तीन घरों में बड़ी चोरी

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी।

जनपद में सर्दी के मौसम के साथ ही चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस द्वारा गश्त और सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया मोहल्ले का है, जहां चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के समय जब लोग ठंड के कारण गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अज्ञात चोरों ने सूने मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर तीनों घरों से अच्छी खासी नकदी और कीमती सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और चोरी के खुलासे के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि सर्दी के मौसम में चोर सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।

फिलहाल पुलिस जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें