कुंडा में सेवा और संस्कार के साथ मनाया गया डॉ. आनंद शुक्ला का जन्मदिन
कुंडा, प्रतापगढ़
संवाददाता: अमित शुक्ला
शांति विलास हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आनंद शुक्ला का जन्मदिन कुंडा में अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा, समाजसेवा और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
डॉ. आनंद शुक्ला को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने के लिए जाना जाता है। उनके जन्मदिन पर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए श्री श्री 1008 जगद्गुरु दिनेश आचार्य जी महाराज विशेष रूप से पधारे। महाराज जी ने डॉ. शुक्ला के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में शांति विलास हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. प्रभात मिश्रा, डॉ. मनीष गुप्ता सहित समाज के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जनसत्ता दल के सक्रिय कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए और डॉ. आनंद शुक्ला को शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह के दौरान अस्पताल परिवार, शुभचिंतकों और आम नागरिकों ने डॉ. शुक्ला के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा तथा सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।












