एटा के घंटाघर स्थित ज्वेलर्स शॉप से दिनदहाड़े 3.25 लाख का सोना लेकर फरार हुआ शातिर।

एटा के घंटाघर स्थित ज्वेलर्स शॉप से दिनदहाड़े 3.25 लाख का सोना लेकर फरार हुआ शातिर।

संवादाता अमन अहमद।

एटा शहर के व्यस्त घंटाघर बाजार में सोमवार को एक ज्वेलर्स शॉप पर हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। घंटाघर स्थित गोपाल ज्वेलर्स से एक अज्ञात युवक करीब 22.400 मिलीग्राम सोना लेकर फरार हो गया। चोरी किए गए सोने की कीमत लगभग 3.25 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा था। उसने दुकान स्वामी से सोने की अंगूठियां दिखाने की बात कही। उस समय दुकान पर संचालक अंकित के पिता मौजूद थे, जो अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। दुकानदार ने ग्राहक की मांग पर दूसरी दुकान से भी कुछ आभूषण मंगवाए थे। जैसे ही सोने के आभूषण ट्रे में रखकर दिखाए गए, आरोपी मौका पाकर ट्रे से सोना उठाकर तेजी से भाग निकला। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं गोदाम चौकी इंचार्ज अंकुश राघव भी जांच में जुट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। घटना की जानकारी पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल राठी भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। बाजार के व्यापारियों ने पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें