एटा में साप्ताहिक बाजार बंदी की धज्जियां उड़ाईं, प्रशासन की लापरवाही उजागर
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: जनपद एटा में साप्ताहिक बाजार बंदी के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों – हाथी गेट गांधी मार्केट, बाबूगंज और सरोज मार्केट – में निर्धारित बंदी के दिन भी दुकानों के शटर खुले नजर आ रहे हैं। इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि प्रशासन और श्रम विभाग की लापरवाही के कारण व्यापारी मनमानी पर उतारू हैं।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार बंदी का उद्देश्य व्यापारियों और श्रमिकों को एक दिन का आराम देकर उन्हें राहत पहुंचाना है। लेकिन जब नियमों का पालन ही नहीं हो रहा है, तो इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा।
लोगों ने आरोप लगाया कि श्रम अधिकारी राज बाबू बाजार बंदी को प्रभावी ढंग से लागू कराने में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं। बाजार बंदी के दिन भी दुकानों का संचालन न सिर्फ नियमों की अनदेखी है, बल्कि इससे श्रमिकों का हक भी मारा जा रहा है।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वह इस मामले में सख्त कदम उठाए और साप्ताहिक बाजार बंदी के नियमों को कड़ाई से लागू कराए। साथ ही, ऐसे व्यापारियों पर कार्रवाई की जाए जो निर्धारित दिन पर भी दुकानें खोलकर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: झूठी गोलीकांड की साजिश रचने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद












