मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी सड़क पर अचानक हुई खराब

मार्ग दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नवाबगंज थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी अचानक की सड़क पर बंद हो गई।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी. फर्रुखाबाद नवाबगंज मार्ग दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नवाबगंज थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी अचानक की सड़क पर बंद हो गई।

हालात ऐसे बने की पुलिस अफसर की मदद के लिए मौजूद ग्रामीणों को आगे आना पड़ा और लोगों ने धक्का लगाकर सरकारी गाड़ी को चालू कराया इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली और वाहनों की बदहाल स्थित पर सवाल खड़े हो गए हैं।

एक और पुलिस कानून व्यवस्था संभालने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर आपात स्थिति में पहुंची सरकारी गाड़ी का यूं ही जवाब दे जाना पुलिस की किरकिरी का कारण बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस की गाड़ियां ही भरोसेमंद नहीं है तो आपात आपात स्थिति में आम जनता को समय पर मदद कैसे मिल पाएगी फिलहाल वायरल वीडियो ने पूरे जिले में पुलिस विभाग को चर्चा का विषय बना दिया.

ये भी पढ़ें कैजुअल कर्मचारियों का हंगामा, चीनी मिल की चैन पर चढ़कर किया प्रदर्शन।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें