दोस्तों के साथ सई नदी में नहाने गए चिकित्सक के बेटे की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी आजाद अली, जो प्रेमनगर जामताली में प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं, का 15 वर्षीय बेटा सादान मंगलवार को अपने बड़े भाई सोहेल और दो दोस्तों के साथ सई नदी में नहाने गया था। नहाते समय सादान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने नदी में उतरकर खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नटका वीर बाबा घाट से लगभग 500 मीटर दूर सादान का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक छात्र बताया जा रहा है। गांव में शोक की लहर है।
ये भी पढ़ें ऊंचाहार:”गरीबों की मददगार” होने का दम भरने वाली पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में जाने क्या है पूरा मामला












