भरत मिलाप देखने जा रहे युवक हुए सड़क हादसे का शिकार।
संवाददाता रोहित वर्मा
दैनिक चक्र न्यूज
प्रतापगढ़।अज्ञात वाहन ने युवकों की बाइक में मारी टक्कर आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से हुए घायल।बाइक सवार प्रिंस निवासी मेहंदिया, नीरज निवासी उतरास, विकास निवासी कोनी बाइक से भरत मिलाप देखने जा रहे थे।तीनों बीती रात्रि 10.30 बजे के करीब कांपा मधुपुर पहुंचे ही थे कि चिलबिला की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना पाकर मंदाह चौकी इंचार्ज मिथिलेश चौरसिया मय हमराह मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
मामला कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह चौकी अंतर्गत कांपा मधुपुर गांव का।
ये भी पढ़ें स्वास्थ्य विभाग की जांच — होगी निष्पक्षता से या चढ़ेगी स्क्रिप्ट की भेंट?












