भुपियामऊ मंडी में फिर चोरी, लगातार पांचवीं वारदात से व्यापारियों में आक्रोश

भुपियामऊ मंडी में फिर चोरी, लगातार पांचवीं वारदात से व्यापारियों में आक्रोश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।भुपियामऊ मंडी में चोरों का आतंक, बीती रात एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई।

मंडी से 10 बोरी प्याज और 1 बोरी अदरक चोरी होने की सूचना है।

व्यापारियों का आरोप है कि मंडी में यह पांचवीं चोरी है, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

व्यापारियों के मुताबिक, पुलिस के आदेश के बाद रात 9 बजे के बाद मंडी में व्यापारियों का आना-जाना बंद रहता है। ऐसे में सुबह व्यापारी मंडी पहुंचते हैं, तब चोरी की घटनाओं का पता चलता है।

घटना की सूचना के बाद 112 डायल पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है। स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है।

लगातार हो रही चोरियों से भुपियामऊ मंडी के व्यापारी आहत और चिंतित हैं। व्यापारियों ने मंडी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें घुइसरनाथ धाम से लौट रही कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटी, 8–10 घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें