जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत,वाहन चालकों में मची अफरा तफरी।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता कोतवाली में शक्ति मिशन फेस 5 के तहत सघन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मान्धाता पुलिस द्वारा लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियान के पहले दिन 75 वाहनों का चालान कर यातायात नियमों के पालन का सख्त संदेश दिया इसी क्रम में दूसरे दिन मान्धाता क्षेत्र के कौलिका पूरवा चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा 70 वाहनों का चालान किया गया।
इसके अलावा आपको बताते चलें कि पुलिस टीम द्वारा काली फिल्म लगी गाड़ियों, ओवर स्पीड, फॉल्ट नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, स्टंटबाजी जैसी गंभीर नियम उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई साथ ही वाहनों की डिग्गी व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके लगातार दूसरे दिन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन लाने का प्रयास किया गया।
इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस अभियान में निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के साथ इंस्पेक्टर सुधीर पांडे, प्रभात वर्मा, अनूप यादव एवं सुमित वर्मा सहित पूरी टीम सक्रिय रही मान्धाता पुलिस की यह सख्त कार्यवाही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें एटा में मिशन शक्ति फेज-5 का भव्य आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर जोर












