22 मई को पट्टी में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का भव्य आगमन ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पट्टी विधानसभा में पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन 22 मई को गविष्ठी यात्रा (गो रक्षार्थ धर्म युद्ध) के अंतर्गत पट्टी विधानसभा में पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के भव्य स्वागत एवं मंगलमय आशीर्वचन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
स्वागत स्थल :
परशुराम तिराहा, हनुमान मंदिर के समीप, उड़ैयाडीह मोड़, पट्टी नगर
दिनांक एवं समय :
22 मई 2026 • दोपहर 12:00 बजे
अधिवक्ता बंधुओं द्वारा अभिनंदन एवं मंगलमय आशीर्वचन कार्यक्रम तहसील के सामने, पट्टी नगर में आयोजित होगा। आप सभी श्रद्धालुओं, गौ भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमी बंधुओं से सादर निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूज्यपाद के दिव्य आशीर्वचन एवं पावन सानिध्य का लाभ प्राप्त करें।
समस्त सनातन धर्मावलंबी एवं गौ भक्त जनता, पट्टी विधानसभा।












