बिजली विभाग की रनिंग लाइन का एलटी केबल काट ले गए चोर

बिजली विभाग की रनिंग लाइन का एलटी केबल काट ले गए चोर।

 

प्रतापगढ़। दो रात में लगभग तीन लाख रुपए कीमत की केबल काट ले गए चोर।बीती रात दिलीपपुर विद्युत उपकेंद्र के शिवसत गेट के पास से आचार्य रमाकांत ओझा महाविद्यालय के पास तक का लगभग आधा किलोमीटर दूरी की एलटी केबल काट लें गए चोर।इस संबंध में दिलीपपुर जेई संतोष कुमार यादव से जानकारी लेने पर पता चला कि सोमवार की रात में रसोइया गांव में पंपिंग सेट का लगभग चार सौ मीटर सरकारी एबीसी केबल जिसकी कीमत लगभग 89000 रुपए है जिसको चोर काटकर उठा ले गए उसका मुकदमा दिलीपपुर थाने में मंगलवार को दर्ज करा दिया गया है।

आज की बीती रात में शिवसत गेट के पास से आचार्य रमाकांत महाविद्यालय के पास मेन रोड तक लगी एलटी लाइन की एबीसी केबल जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए है चोर काटकर उठा ले गए है जिसकी तहरीर दिलीपपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ दे दिया गया है।दो दिन में बिजली विभाग को लगभग तीन लाख की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है साथ ही दर्जनों घर बिजली से वंचित है। क्षेत्र में चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।इस संबंध में दिलीपपुर थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि रसोइया गांव की चोरी का मुकदमा दर्ज हो गया है और शिवसत गेट घटना की तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।।

ये भी पढ़ें आस्था की 17वीं ज्योति! फतेहपुर के कोराई में आज ‘महादीपोत्सव देव दीपावली’

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें