आस्था की 17वीं ज्योति! फतेहपुर के कोराई में आज ‘महादीपोत्सव देव दीपावली’

आस्था की 17वीं ज्योति! फतेहपुर के कोराई में आज ‘महादीपोत्सव देव दीपावली’

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर (मलवां) ! आज, 5 नवंबर 2025, बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर, फतेहपुर जिला मुख्यालय से दूर स्थित स्वयंभू श्री दूधेश्वर शिव मन्दिर, कोराई में आस्था का विराट स्वरूप देखने को मिल रहा है। यह मंदिर इस वर्ष 17वें महादीपोत्सव देव दीपावली की मेजबानी कर रहा है, जिसके लिए भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। मंदिर समिति ने जानकारी दी है कि इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी धर्म प्रेमियों के सहयोग से कुल 55,100 दीपों के (यज्ञ दान) प्रज्जवलन का कार्यक्रम चल रहा है। जैसे ही प्रदोष काल में दीपमालाएँ जल उठीं, पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दैवीय आभा और अलौकिक प्रकाश से भर गया। भक्तों के जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच यह दीपदान कार्यक्रम आस्था का एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है।

ये भी पढ़ें भयहरण नाथ धाम में वार्षिक अधिवेशन 5 दिसंबर को प्रबन्ध समिति की तैयारी बैठक 9 नवंबर को

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें