छोटी सी दिखने वाली यह चीज है सेहत का खजाना, मिलते हैं ये बड़े फायदे।

छोटी सी दिखने वाली यह चीज है सेहत का खजाना, मिलते हैं ये बड़े फायदे।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

स्वास्थ्य। जी हां दोस्तों आपको बता दें कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान के कारण लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में हमारे किचन में मौजूद मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि दवा की तरह काम भी करते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है मेथी दाना (Fenugreek Seeds)। आयुर्वेद में मेथी को एक बेहतरीन औषधि माना गया है। रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने या इसे चबाकर खाने से शरीर को चमत्कारी फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि हमारे किचन में आसानी से मिलने वाली मेथी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न साइंस तक, मेथी के दानों के फायदों को माना गया है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख लाभ:
1.डायबिटीज में रामबाण: मेथी में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है।
2.वजन घटाने में मददगार: मेथी मेटाबॉलिज्म तेज करती है और भूख कम लगती है। इससे वजन कंट्रोल करना आसान हो जाता है।3. पाचन दुरुस्त रखे: एसिडिटी, कब्ज और गैस की समस्या में मेथी का पानी पीना फायदेमंद है। ये पेट की सूजन भी कम करता है।
4.कोलेस्ट्रॉल घटाए:मेथी का नियमित सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल LDL को कम कर दिल को हेल्दी रखता है। 5. बाल और स्किन के लिए फायदेमंद:मेथी में आयरन और प्रोटीन होता है जो बालों का झड़ना रोकता है। इसका पेस्ट लगाने से डैंड्रफ भी दूर होता है।
6.महिलाओं के लिए खास: पीरियड्स के दर्द और हार्मोनल असंतुलन में मेथी राहत देती है।
7. सूजन और दर्द में राहत:मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस में आराम देते हैं।
इसके साथ ही कैसे करें इस्तेमाल यह जानना बेहद जरूरी है
रात में 1 चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट दाने चबाकर खाएं और पानी पी लें। मेथी की चाय या सब्जी में डालकर भी ले सकते हैं।
सावधानी: प्रेग्नेंसी में और लो ब्लड शुगर वाले लोग डॉक्टर की सलाह से ही लें। ज्यादा मात्रा में लेने से लूज मोशन हो सकते हैं। इसके साथ ही छोटा सा मेथी का दाना, बड़े-बड़े फायदे। आज से ही अपनी डाइट में इसे शामिल करें और सेहत का फायदा उठाएं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें