जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में,मसाले के 10 नमूने जांच हेतु,खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. पाण्डेय एवं ओ.पी. सिंह की टीम द्वारा

जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में,मसाले के 10 नमूने जांच हेतु,खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. पाण्डेय एवं ओ.पी. सिंह की टीम द्वारा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से मसाले के 10 नमूने जांच हेतु किए संग्रहित गौतम बुद्ध नगर, 12 जून 2026 जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी मेंघा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण मसालें एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त मसालें एवं अन्य खाद्य पेय पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल व रविंद्र नाथ वर्मा की टीम द्वारा दनकौर ग्रेटर नोएडा स्थित अंजना मिल से खुली हल्दी पाउडर एवं हल्दी पाउडर पैक्ड का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना द्वारा सेक्टर 63 स्थित राकेश मसाले से खुली हींग एवं पैक्ड हींग का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा साइट सी सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ब्रह्म अर्पण ऑर्गेनिक्स प्रा0लि0 से खुली हल्दी व पैक्ड हल्दी का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. पाण्डेय एवं ओ.पी. सिंह की टीम द्वारा धूम मानिकपुर दादरी स्थित धमीजा ग्राइंडर से खुली हींग व पैक्ड हींग का 01-01 नमूना तथा आर एस के फूड्स एंड स्पाइसेस प्रा0लि0 से खुला धनिया पाउडर व पैक्ड धनिया पाउडर का 01-01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 10 नमूनें मसाला निर्माण इकाइयों से लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं।सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके। गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें