नववर्ष की रात एटा में दर्दनाक घटना: बीमारी और आर्थिक संकट से टूटे व्यक्ति ने दी जान।

नववर्ष की रात एटा में दर्दनाक घटना: बीमारी और आर्थिक संकट से टूटे व्यक्ति ने दी जान।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। नववर्ष की रात मिरहची नगर पंचायत क्षेत्र के जिन्हैरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राधाचरन भुर्जी पुत्र लालाराम भुर्जी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राधाचरन लंबे समय से गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। हालात इतने खराब थे कि कई दिनों तक उन्हें नियमित भोजन भी नसीब नहीं हो पा रहा था। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता बीमार और मां वृद्ध हैं, जिससे उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही मिरहची थानाध्यक्ष नीतू वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मृतक के भाई विकास ने बताया कि पड़ोसियों से सूचना मिलने पर उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी हुई।
थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से बीमारी और आर्थिक समस्याओं से परेशान था।

मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें