हर घर तिरंगा 🇮🇳अभियान में होंगे भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


गाजियाबाद,दिनांक:12.08.2026 हर घर तिरंगा अभियान-2026 को जनपद में व्यापक जनभागी दारी के साथ सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यक्रमवार जिम्मेदारियां सौंपते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना तथा इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। तिरंगा 🇮🇳 रैलियों में उमड़ेगा जनसैलाब-अभियान के तहत जिले में बड़े स्तर पर तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। इनमें विद्यार्थी, युवा, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, सशस्त्र बलों के सदस्य, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तिरंगा लेकर शामिल होंगे। रैलियों की शुरूआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम के गायन से होगी। अधिकारियों को रैली के मार्ग, प्रतिभागियों के पंजीकरण, स्वतंत्र सत्यापन, सुरक्षा और अनुशासन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान -विभिन्न युद्धों में जनपद निवासी शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही तिरंगा गान, देशभक्ति गीत, सामूहिक वंदे मातरम गायन तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। घर-घर फहराया जाएगा तिरंगा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक घर, कार्यालय, सार्वजनिक उद्यम एवं अन्य संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए पर्याप्त संख्या में तिरंगों की उपलब्धता और वितरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य की जिम्मेदारी नगर निगम, खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों तथा संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को दी गई है।सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा प्रदर्शनी और सजावट,जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, सार्वजनिक उद्यानों सहित अन्य स्थानों पर तिरंगा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा एवं अलंकरण भी कराया जाएगा।जनपद के सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को परिसर की दीवारों पर तिरंगा प्रेरित कलाकृतियां, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र तथा वंदे मातरम के अंश अंकित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों और आमजन को सेल्फी विद तिरंगा अभियान में भाग लेने तथा अपनी तस्वीरें हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य हर घर तिरंगा अभियान को जनपद में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का भव्य उत्सव बनाना है। सभी अधिकारियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए कहा गया है। बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड, एडीएम सिटी विकास कश्यप, एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व अंजनी कुमार सिंह,सहित सभी एसडीएम,अपर नगरायुक्त जंग बहादुर यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, बीएसए ओपी यादव, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।












