गंगा एक्सप्रेसवे पर टमाटर लदा ट्रक पलटा, तीन घायल — एक की हालत गंभीर

गंगा एक्सप्रेसवे पर टमाटर लदा ट्रक पलटा, तीन घायल — एक की हालत गंभीर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर लोकइयापुर गांव के पास बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अमरोहा से टमाटर लादकर प्रयागराज होते हुए उड़ीसा जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक शहनाज समेत शेर अली और परवेज घायल हो गए। घायलों में शेर अली की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। ट्रक पलटने के बाद सड़क पर टमाटरों की भरमार हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण बोरी और अन्य साधनों में भरकर टमाटर ले जाते नजर आए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।एसएसआई नीरज कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को हटाकर एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारू करा दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें