उज्जैन पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन (लैब ऑन व्हील्स)
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन

उज्जैन पुलिस को एक अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन (लैब ऑन व्हील्स) प्राप्त हुई है, जिसका शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक, उज्जैन द्वारा किया गया। यह वैन घटनास्थल पर ही डीएनए, फिंगरप्रिंट, रक्त एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच और संग्रह की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
इस पहल से अपराधों की जांच प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी होगी, जिससे अपराधियों की शीघ्र पहचान और दोषसिद्धि में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।












