मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम थाना कोहंडौर द्वारा कस्बा कोहंडौर में जागरूकता अभियान
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ


पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर आज दिनांक 12.01.2026 को थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़ क्षेत्रान्तर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा कोहंडौर में भ्रमण कर बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया, जिनमें—
▪️ वूमेन पावर लाइन – 1090
▪️ महिला हेल्पलाइन – 181
▪️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
▪️ पुलिस हेल्पलाइन – 112
▪️ चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
▪️ स्वास्थ्य सेवा – 102, 108
▪️ साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
शामिल हैं।
मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित लोगों को नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में संवाद किया गया, साथ ही उन्हें निर्भीक होकर अपनी शिकायतें साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर 9454407335 के बारे में जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके तहत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।












