डीपीबीएस महाविद्यालय में श्री स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया

डीपीबीएस महाविद्यालय में श्री स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर

दिनांक 12.01.2026 को डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के निर्देशन में श्री स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण के साथ हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित हुआ इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है और यदि युवा आत्मनिर्भरता, स्वदेशी एवं अनुशासन को अपनाएं तो देश को नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र कुमार ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. शैलेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में युवाओं को नवाचार, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को स्वदेशी अपने का संकल्प भी दिलाया इसमें सभी ने आधिकारिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने स्वदेशी भाषा का प्रयोग करने का संकल्प लिया

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सभी वक्ताओं के विचारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरणा से भर दिया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया