मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गाजियाबाद में छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकार एवं स्वावलम्बन के प्रति किया गया जागरूक

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गाजियाबाद में छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकार एवं स्वावलम्बन के प्रति किया गया जागरूक

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 06 अप्रैल, 2026 गाजियाबाद-उत्तर प्रदेश शासन एंव अभियोजन निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के अनुक्रम में अभियोजन अधिकारी दूधनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं एंव बालिकाओं को उनके अधिकार एंव प्राप्त कानूनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किये जाने के कार्यक्रम के तहत उत्तम गर्ल्स इण्टर कालेज शास्त्रीनगर गाजियाबाद के परिसर में स्कूली छात्राओं, अध्यापिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व नारी स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया गया तथा वक्ताओं द्वारा यह भी अपील की गयी कि यदि किसी महिला या बालिका के साथ किसी प्रकार का मानसिक व शारीरिक शोषण करने का समाज के किसी नकारात्मक तत्वों द्वारा करने का प्रयास किया जाता है तो उसकी सूचना अपने विद्यालय, अपने अभिभावक के माध्यम से निकटवर्ती पुलिस थाना को अवश्य सूचना दें जिससे शासन की सुस्पष्ट नीतियों/जीरो टालरेंस नीति के अन्तर्गत ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए उन्हें दण्डित किया जा सके। इसी क्रम में आज दिनांक 06.04.2026 को उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत उक्त विषय पर श्री उत्तम त्रिपाठी अभियोजन अधिकारी द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रजेश कुमार पाण्डे संयुक्त निदेशक अभियोजन, गाजियाबाद महोदय द्वारा किया गया व गोष्ठी मे उपस्थित सभी अध्यापिकाओं एंव छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें