जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न,225 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 12 का निस्तारण
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 




दिनांक:-18/04/2026गाजियाबादशासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
मोदीनगर तहसील
उप जिलाधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 133 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार श्री रजत सिंह, मुकेश शर्मा नायब तहसीलदार सहित पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोनी तहसील
अपर जिलाधिकारी (भू०अ०) श्री अवनीश सिंह की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सदर तहसील
अपर जिलाधिकारी नगर श्री विकास कश्यप की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 225 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण हुआ तथा उपरोक्त तहसीलों के अंतर्गत शेष शिकायतों को गुणवत्तापरक समयबद्धता के साथ निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।












