श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त,अपर श्रमायुक्त गौतम बुद्ध नगर राकेश द्विवेदी

श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त,अपर श्रमायुक्त गौतम बुद्ध नगर राकेश द्विवेदी

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 18 अप्रैल, 2026अपर श्रमायुक्त गौतम बुद्ध नगर राकेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद में औद्योगिक शांति एवं श्रमिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा सतत निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में, विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों द्वारा श्रम कानूनों के अनुपालन में पाई गई अनियमितताओं के दृष्टिगत आज भी कुल 43 नोटिस जारी किए गए। साथ ही, गंभीर उल्लंघनों के मामलों में 10 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पूर्व में जारी नोटिसों के सापेक्ष 10 गम्भीर उल्लंघन वाले संविदाकारों की लाइसेन्स निरस्त करते हुए उन्हें काली सूची में डालने के लिए श्रमायुक्त, उ०प्र० को पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद की औद्योगिक इकाइयों में शांति बनाये रखने, श्रमिकों के अधिकारों को सुनिश्चित कराने तथा अवैध कार्यवाही कराने वाले संविदाकारों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही की जायेगी। सभी पक्षों से अपेक्षा है कि वह श्रम कानूनों का समुचित पालन करे, उल्लंघन की स्थिति में कठोरतम कार्यवाही की जायेगी, गौतमबुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें