जनपद प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा “हत्या” के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का डण्डा बरामद 

थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा “हत्या” के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का डण्डा बरामद 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ अभियुक्तों को थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पिपरी खालसा नहर पुलिया चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

वादिनी निवासी चौखड़ा, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा बताया गया कि दिनांक 23.09.2025 को उनके पति यह कहकर घर से निकले थे कि आरोपीगण द्वारा तहसील में चल रहे मुकदमे के संबंध में सुलह-समझौता हेतु बुलाया गया था। उसी दिन शाम को मृतक का शव सई नदी के किनारे ग्राम खभोर में गिरधारी के बाग के सामने पाया गया था। इस संबंध में थाना दिलीपपुर में मु0अ0सं0 178/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 03 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर श्री बलराम सिंह के नेतृत्व में थाना दिलीपपुर के उ0नि0 रमिल कुमार मय हमराह हे0का0 सुभाष, हे0 का० शोभनाथ व का0 राजेश कुमार यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 178/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्त, 1. मोबीन पुत्र मुनीर निवासी ग्राम चौखडा थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 53 वर्ष, 2. गुलशेर पुत्र स्व0 फौजदार निवासी ग्राम पिपरी खालसा मजरे देवनमऊ थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 62 वर्ष को थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत पिपरी खालसा नहर पुलिया चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. मोबीन पुत्र मुनीर निवासी ग्राम चौखडा थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 53 वर्ष

02. गुलशेर पुत्र स्व0 फौजदार निवासी ग्राम पिपरी खालसा मजरे देवनमऊ थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 62 वर्ष ।

बरामदगी- 01 अदद बांस का डण्डा बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण-

उ0नि0 रमिल कुमार मय हमराह हे0का0 सुभाष, हे0 का० शोभनाथ व का0 राजेश कुमार यादव थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें न्याय की आस में दर-दर भटकती महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें