पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना लालगंज पुलिस द्वारा “अपहरण” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त आजाद पटेल उर्फ विनय पटेल को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना लालगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत चुर्री चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी लालगंज श्री आलोक कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 बनवारीलाल पाल मय हमराह का0 राहुल यादव, का0 आलोक कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मु0अ0सं0 342/2025 धारा 137 (2)/87 बीएनएस थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01अभियुक्त विकास पटेल उर्फ अमन पुत्र हरिकेश कुमार वर्मा उम्र करीब 22 वर्ष नि0 ग्राम गोसाई का पुरवा अमावा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्रान्तर्गत चुर्री चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया ।












