पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त मो0 जमाल को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
दिनांक 01.04.2026 को वादी निवासी ग्राम नौवापुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ का पुत्र गांव स्थित दुकान पर सामान लेने गया था, जहां ग्राम मज्हिगवा पठानौती थाना मंधाता के कैफ, जमाल, शेबू, अजीज, शेरू व अन्य 15-20 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, ईंट-पत्थर व लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे वादी के पुत्र को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि जमाल द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किया गया तथा जाते समय आरोपियों द्वारा उसका मोबाइल व नकदी छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 109 (1)/191 (2)/191 (3)/190/333/115 (2)/352/351 (3) बी0एन0एस0 बनाम 05 नामजद व 15-20 नाम पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना देल्हूपुर के उ0नि0 रमेश तिवारी मय हमराह हे0का0 इसरार अहमद द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 109 (1)/191 (2)/191 (3)/190/333/115 (2)/352/351 (3) बी0एन0एस0 थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त मो0 जमाल पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी ग्राम मझिगवां थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 51 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है।।












