उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के निर्देशन में‘‘मोदीनगर क्षेत्र में विकसित की जा रही लगभग 52 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनियों पर प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक-25-फरवरी-2026उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 25.02.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में ग्लोब शाईन बिल्डर एण्ड डवलपर्स प्रा0लि द्वारा श्री निरंजन फौजदार व श्री अनुज चौधरी, खसरा सं0-396, औरंगाबाद गदाना, हापुड़ रोड, मोदीनगर, गाजियाबाद पर लगभग 30000.00 वर्ग0 मी0 के भूखण्ड पर लगभग 06 माह पूर्व कार्य प्रारम्भ करते हुए बाउण्ड्रीवॉल व सड़कों के निर्माण हेतु आंशिक भाग में मिट्टी डाले जाने का कार्य एवं श्री विनोद पुत्र श्री जसवन्त, लोकेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, रूबी पुत्री सतेन्द्र, नीतू पुत्री सतेन्द्र, अरूणा पत्नी सतेन्द्र, द्वारा खसरा सं0-10, 11, ललितपुर तिबडा, मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 22000.00 वर्ग मी0 में अवैध निर्माण/प्लाटिंग, मिट्टी भराव कार्य चल रहा था उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधि करण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ।ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।












