बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत
संवाददाता मुकेश कुमार
उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में तो
ड़ा दम
एटा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह अर्ध बेहोशी की हालत में मिली एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह बस स्टैंड के पास लगभग 70 वर्षीय महिला बेसुध अवस्था में पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस सेवा और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से महिला को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान शुक्रवार शाम करीब 7 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मेडिकल स्टाफ ने इसकी सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी है। आसपास के थानों और क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। मामले की जांच जारी है।












