UP रोडवेज बसों के लिए नई गाइडलाइन: कोहरे में 40 से ज्यादा नहीं होगी रफ्तार, सुरक्षा सर्वोपरि
संवाददाता बिपिन मिश्रा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते शीतलहर और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए योगी सरकार ने बस यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
परिवहन निगम (UPRTC) को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि खराब विजिबिलिटी और धुंध के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
घने कोहरे के दौरान बसों की अधिकतम गति 40 किमी प्रति घंटा तय की गई है।
चालकों को निर्देश है कि वे गति नियंत्रित रखें ताकि आपात स्थिति में बस को तुरंत संभाला जा सके।
यदि दृश्यता बहुत कम है, तो बसों का संचालन रोक दिया जाएगा।
मौसम सामान्य होने पर ही यात्रा शुरू करने की अनुमति होगी।
रात्रि सेवाओं के लिए केवल अनुभवी और वरिष्ठ चालकों को ही तैनात किया जाएगा।
सभी बसों में फॉग लाइट रिफ्लेक्टर और अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य कर दिया गया है।
बसों को सड़क पर उतारने से पहले अब दोहरे स्तर की जांच से गुजरना होगा।
लंबी दूरी की बसों के लिए 13 मानकों पर तकनीकी जांच की जाएगी।
नियमित रूप से बसों की फिटनेस परखने के लिए 31 बिंदुओं वाली फिजिकल चेकलिस्ट लागू की गई है।
यात्री जागरूकता
सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षा उपायों और आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी जाए
बस अड्डों और बसों के भीतर अनाउंसमेंट और सूचना पट्टों के जरिए लोगों को सतर्क किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
कोहरे के कारण यदि बसें देरी से चलती हैं, तो कृपया सहयोग करें क्योंकि आपकी जान की कीमत समय से कहीं अधिक है।
ये भी पढ़ें मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की उच्च स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक












