उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी बहन से मिलने उनके घर पहुंचे,सीएम योगी जी की बहन पुष्पा चौधरी गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में एमजीआई घरौंदा सोसायटी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी बहन से मिलने उनके घर पहुंचे,सीएम योगी जी की बहन पुष्पा चौधरी गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में एमजीआई घरौंदा सोसायटी

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की रात को अपनी बहन से मिलने के लिए उनके राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी पहुंचे। रात नौ बजे वह सोसायटी में पहुंचे, इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोसायटी में पहुंचने पर निवासियों ने जय श्रीराम और योगी योगी के नारे लगाए। बहन पुष्पा चौधरी से मुलाकात के दौरान उनका कुशलक्षेम जाना।जब वह बहन पुष्पा चौधरी से मुलाकात कर वापस लौटने लगे तो सोसायटी के लोगों और बच्चों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया तो मुख्यमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाए, इससे लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।लगभग 45 मिनट तक वह सोसायटी में रहे। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर उनके भोजन का प्रबंध किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को सादा खाना पसंद है। मुख्यमंत्री के लिए लौकी चना की दाल, रोटी, चावल के साथ केले, लौकी और तोरई की सब्जी बनवाई गई थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें