पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल

पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

एटा में जीटी रोड स्थित खेमका पेट्रोल पंप पर एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को घेरकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले पेट्रोल पंप के कर्मचारी हैं।

हालांकि, घटना के पीछे की वजह और घायल युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित खेमका पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें घर-जमीन के बंटवारे ने ली भाई की जान, गैती से वार कर छोटे भाई ने की हत्या

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें