प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, बेल्टों से पीटते हुए वीडियो हुआ वायरल

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, बेल्टों से पीटते हुए वीडियो हुआ वायरल

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग युवक को बेल्टों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ एक ओयो होटल में गया था। जब दोनों होटल से बाहर निकले तो पहले से मौजूद कुछ लोगों ने युवक को घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक को बेल्टों से जमकर पीटा।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग युवक को लगातार मारते-पीटते रहे, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें