लक्ष्मणपुर के उमरपुर में लोकपाल की ग्राम चौपाल 26 फरवरी को गाँव में ही होगा समस्या का समाधान

लक्ष्मणपुर के उमरपुर में लोकपाल की ग्राम चौपाल 26 फरवरी को गाँव में ही होगा समस्या का समाधान

दैनिक चक्र प्रतापगढ़
ब्यूरो अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ. लोकपाल मनरेगा समाज शेखर 26 फरवरी को लक्ष्मणपुर के उमरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल में जन सुनवाई करके राम उजागिर मिश्र की शिकायत का समाधान करेंगे. ग्राम प्रधान व सचिव ने मंगलवार को लोकपाल के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा. वहीं शिकायतकर्ता सूचना के बाद भी उपलब्ध नही हो सके. लोकपाल ने गाँव में ही समस्या का समाधान करने का निर्णय लेते हुए 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत को पंचायत भवन में ग्राम चौपाल लगाने तथा ग्राम वासियों को सूचित कर सहभागिता का निर्देश दिया. लोकपाल ने ग्राम पंचायत को सम्बन्धित थाने को भी चौपाल में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु अनिवार्य रूप से सूचित करने को कहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें