ग्राम समाज की भूमि पर अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

संवाद दाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी

जनपद मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औडेन्य पडरिया गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी मनोज चौहान ने इस संबंध में जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की जा रही है और ट्रैक्टर-डंपरों के जरिए मिट्टी को दूसरी जगहों पर ले जाया जा रहा है। इससे न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि ग्राम समाज की भूमि को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस अवैध गतिविधि की शिकायत खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह से भी कई बार की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि अवैध खनन तत्काल रुकवाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच-पड़ताल के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

मनोज कुमार, शिकायतकर्ता
“ग्राम समाज की जमीन पर खुलेआम जेसीबी से खनन कराया जा रहा है। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब डीएम साहब से कार्रवाई की उम्मीद है।”
पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के औडेन्य पडरिया गांव का बताया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal