Pratapgarh:नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

संवाददाता: रोहित वर्मा प्रतापगढ़। डेरवा–धारूपुर रोड पर चेतमन के पुरवा (चौरास मंदिर) के पास शुक्रवार को नीलगाय की भयानक टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार धारूपुर की ओर जा रहा था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नीलगायों का अचानक सड़क पर आ जाना आम बात हो गई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, बिसरख के SHO और ACP हटाए गए। 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें