प्रतापगढ़ के शेखपुर अठगवां नई कोट में फिल्म की शूटिंग, ग्रामीणों में उत्साह
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ जनपद के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड अंतर्गत शेखपुर अठगवां नई कोट गांव में इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के दौरान गांव में कलाकारों और फिल्म यूनिट की मौजूदगी से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शूटिंग देखने के लिए पहुंच रहे हैं और स्थानीय लोग इसे अपने क्षेत्र के लिए गौरव की बात बता रहे हैं। प्रतापगढ़ के विभिन्न हिस्सों में लगातार फिल्म शूटिंग होने से जिले को नई पहचान मिल रही है और स्थानीय प्रतिभाओं को भी अवसर मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
ये भी पढ़ें 7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे IG अजय मिश्रा












