थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक शातिर अपराधी की पहचान पवन गोस्वामी पुत्र रमेशचंद्र निवासी लीला ठाकुर वाली गली, गौरा नगर कॉलोनी, वृंदावन, मथुरा के रूप में हुई है। सम्पत्ति(मकान)कीमत1,60,23,250/- रुपये (एक करोड साठ लाख तेईस हजार दो सौ पचास रुपये) को धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत किया गया कुर्क।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी वृंदावन जिला मथुरा
थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.01.2026 को थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0स0 551/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त पवन पुत्र रमेशचन्द्र निवासी लीला ठाकुर वाली गली गौरा नगर कालोनी वृन्दावन मथुरा के विरुद्ध धारा 14 (1) गिरोहबन्द अधिनियम एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत रिपोर्ट प्रेषित की गयी। अभियुक्त पवन गोस्वामी पुत्र रमेशचन्द्र नि० लीला ठाकुर वाली गली गौरा नगर कालोनी वृन्दावन मथुरा के द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ हेतु अपराध कारित कर अवैध सम्पत्ति अर्जित कर अवैध रूप से अर्जित धन से अपनी पत्नी श्रीमती मौसमी के नाम पर गौरा नगर कालोनी में 225.25 व0मी0 प्लाट क्रय किया है एवं 67.760 व०मी० पर निर्माण कराया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1,60,23,250/- रुपये (एक करोड साठ लाख तैईस हजार दो सौ पचास रुपये) रुपये को जब्तीकरण का आदेश श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट जनपद मथुरा दिनांकित 01.01.2026 व वादं संख्या- 2649/2025 कम्प्यूटरीकृत वाद सं०-D202501500002649 सरकार बनाम पवन उपरोक्त अन्तर्गत धारा 14 (1) गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 सम्बन्धित मु0अ0सं0 551/25 धारा 2/3 गैंगेस्टर की जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुये कुर्क आदेश पारित किया गया। आज दिनांक 06.01.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर, श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय (न्यायिक ज्वाइंट मजि०) सदर जनपद मथुरा के निर्देशन में गौरा नगर स्थित अभियुक्त पवन पुत्र रमेशचन्द्र निवासी लीला ठाकुर वाली गली गौरा नगर कालोनी वृन्दावन मथुरा की अचल सम्पत्ति मकान कुर्क किया गया तथा उक्त आदेश के क्रम में मुनादी भी करायी गयी।
अभियुक्त का नाम व पता—-
पवन पुत्र रमेशचन्द्र निवासी लीला ठाकुर वाली गली गौरा नगर कालोनी वृन्दावन मथुरा।
अभियुक्त पवन गोस्वामी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण—
1.मु0अ0स0 154/2023 धारा 60/63 आबकारी अधि० थाना वृन्दावन मथुरा।
2. मु0अ0स0 019/2023 धारा 21/60/72 आबकारी अधि० थाना वृन्दावन मथुरा।
3.मु0अ0स0 223/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि० व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा।
4. मु0अ0स0274/2020 धारा 60/63 आबकारी अधि० थाना वृन्दावन मथुरा।
5. मु0अ0स0 323/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि० व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा।
6. मु0अ0स0 355/2022 धारा 60/63 आबकारी अधि० थाना वृन्दावन मथुरा।
7. मु0अ0स0 356/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा।
8. मु0अ0स0 419/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा।
9. मु0अ0स0 455/2023 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा।
10. मु0अ0स0 458/2016 धारा 13 जी एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा।
11. मु0अ0स0 464/2016 धारा 60 आबकारी एक्ट व 420 IPC थाना वृन्दावन मथुरा।
12. मु0अ0स0 535/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा।
13. मु0अ0स0 1005/2017 धारा 60 आवकारी अधि० थाना वृन्दावन मथुरा।
14. मु0अ0स0 1081/2019 धारा 60/63/72 EXCISE ACT व 120B,272,273,414,420,467,
468,471 IPC थाना वृन्दावन मथुरा।
15. मु0अ0स0 1116/2018 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा।
16. मु0अ0स0 148/2023 धारा 60/63 आबकारी अधि० जैत जनपद मथुरा
17. मु0अ0स0 682/2011 धारा 13 जी एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा।
18. मु0अ0स0 084/2023 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट एत्मादपुर जनपद आगरा
19. मु0अ0स0551/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट वृन्दावन मथुरा
कुर्क की गयी सम्पत्ति की विवरण—
सम्पत्ति कुल क्षेत्रफल 225.25 व0मी0 का प्लाट एवं उसमें से 67.760 व०मी० पर निर्माण कराया गया आवासीय मकान जिसकी कुल कीमत 1,60,23,250/- रुपये (एक करोड साठ लाख तैईस हजार दो सौ पचास रुपये)।
आदेश का पालन करने वाली टीम का विवरण—
1. श्रीमान उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महोदय सदर जनपद मथुरा।
2. श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर जनपद मथुरा।
3. श्री संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
4.व0उ0नि0 श्री अशोक कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
5. व0उ0नि0 श्री अभय शर्मा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
6.उ0नि0 श्री रजत दुबे चौकी प्रभारी मथुरा गेट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
7.है0का0 446 प्रदीप कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
8. का0 2212 सतेन्द्र कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
9. का0 1118 विकास बाबू थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।












