एटा में खाद संकट से हाहाकार: केंद्र बंद, किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

एटा में खाद संकट से हाहाकार: केंद्र बंद, किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

जिला संवादाता काव्यांश रावत :जनपद एटा में यूरिया और डीएपी खाद की भारी कमी से किसानों में आक्रोश है। सहकारी समितियों की लापरवाही के चलते कई वितरण केंद्र बंद पड़े हैं। कासगंज रोड नगला ख्याली, अलीगंज रोड क्रय-विक्रय केंद्र और मंडी कृभको केंद्र पर खाद नदारद है।

किसानों को 6-6 घंटे लंबी लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रही, जबकि निजी विक्रेता यूरिया ₹270 के बजाय ₹400 तक बेच रहे हैं और जबरन अन्य उत्पाद थमा रहे हैं।

गर्मी में बेहाल किसान कई दिन से 1 बोरी खाद के लिए भटक रहे हैं। जिलाधिकारी से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और खाद आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खाद संकट का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

किसानों का कहना है – “खाद नहीं मिली तो फसल बर्बाद, सरकार जिम्मेदार होगी।”

ये भी पढ़ें पंजाब भाजपा में बदलाव की बयार: अश्वनी शर्मा बोले – अब जनता बदलाव चाहती है, AAP ने किया प्रदेश को बर्बाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें