गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण, यात्रियों को मिलेगी राहत
संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद जंक्शन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म चौड़ीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरा हुआ है, जिससे स्टेशन पर यात्री आवागमन और सुरक्षा में सुधार होगा।
इस परियोजना के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 और 3/4 को चौड़ा किया गया है।
प्लेटफॉर्म 5/6 के मध्य भाग में लगभग 4 मीटर और अंतिम हिस्से में करीब 1.5 मीटर की चौड़ाई बढ़ाई गई है, जो कुल 300 मीटर लंबाई में फैली है। वहीं, प्लेटफॉर्म 3/4 के मध्य भाग में लगभग 4 मीटर और अंतिम हिस्से में करीब 2 मीटर की चौड़ाई बढ़ाई गई है, जिसका विस्तार लगभग 200 मीटर तक है।
इस पहल से पीक ऑवर के दौरान भीड़ कम होगी, यात्रियों की आवाजाही आसान बनेगी और सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। देश के व्यस्ततम जंक्शनों में शामिल गाजियाबाद स्टेशन पर यह कार्य परिचालन दक्षता बढ़ाने और यात्रियों को अधिक सुरक्षित व आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे का यह प्रयास यात्री सुविधाओं के उन्नयन और आधुनिक बुनियादी ढांचे के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें बाबा श्री महाकालेश्वर को तिल के उबटन से कराया गया स्नान












