एटा: मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

“मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी साइबर क्राइम व सुरक्षा संबंधी जानकारी”

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा (SSP_ETH) के निर्देशन में #मिशन_शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद की महिला पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक रूप से भ्रमण किया। इस दौरान टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा उपायों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसे — 1090, 112, 181, 1098 आदि की जानकारी देकर जागरूक किया।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना है। टीमों ने विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर संवाद किया और पंपलेट व पोस्टर के माध्यम से जानकारी भी वितरित की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें एटा: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, सोते समय दबे किसान की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें