तेज रफ्तार इनोवा–ब्रेज़ा टक्कर से मवई चौराहे पर कोहराम, युवक की मौत, सात घायल

तेज रफ्तार इनोवा–ब्रेज़ा टक्कर से मवई चौराहे पर कोहराम, युवक की मौत, सात घायल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

रुदौली (अयोध्या) रुदौली सर्किल के मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई चौराहे पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा और ब्रेज़ा कार की आमने-सामने टक्कर के बाद स्थिति और बिगड़ गई, जब अनियंत्रित ब्रेज़ा सड़क किनारे खड़े दो ई-रिक्शाओं में जा भिड़ी। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

हादसे में रानेपुर निवासी प्रेमचंद्र कनौजिया (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ब्रेज़ा में सवार स्वेता शर्मा (38) सहित कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों में ई-रिक्शा चालक रमेश पुत्र लाल बहादुर, यात्री सबाना (35), अरिशा (18) और अनम फातिमा (4) शामिल हैं। वहीं, दूसरे ई-रिक्शा चालक रमेश (48), निवासी अल्हौड़ा तथा राहुल (25), निवासी चितई पुरवा भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ रुदौली आशीष निगम और मवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही भरा वाहन संचालन माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने मवई चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें जनसमस्याओं पर जीरो टॉलरेंस: विनीत गर्ग के सख़्त निर्देश—समाधान प्रकोष्ठ बैठक में तेज़ होगा शिकायत निस्तारण अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें