अजय प्रकाश त्रिपाठी ने रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अजय प्रकाश त्रिपाठी ने रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश त्रिपाठी ने रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व है, जो हमें प्रेम, धर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

अजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इन पावन पर्वों के अवसर पर सभी परिवारों में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत हो। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से दोनों पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

अजय प्रकाश त्रिपाठी
पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें