अवैध शराब के खिलाफ आबकारी टीम की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 300 किलो लहन बरामद
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर नाथ सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को लालगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर और अझारा गांव में छापेमारी की।
आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 20 लीटर अवैध शराब और करीब 300 किलो महुआ लहन बरामद किया। टीम ने बरामद लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के साथ लालगंज पुलिस की टीम भी मौजूद रही। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा रहा।
ये भी पढ़ें मारहरा विधायक के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश












