आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया प्रतापगढ़ अजगरा के पौराणिक सरोवर पर 5100 दीपों की रोशनी ने रचा भव्य नजारा,

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया प्रतापगढ़

अजगरा के पौराणिक सरोवर पर 5100 दीपों की रोशनी ने रचा भव्य नजारा,

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

 

जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रतापगढ़। सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के दीपों से गुरुवार की शाम प्रतापगढ़ रोशन हो उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का रूप देने के लिए जिले में ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ थीम पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाम सात बजे शुरू हुए दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, लाभार्थियों और आमजन ने अपने घरों के साथ जिले के प्रमुख धार्मिक, सार्वजनिक एवं विकास स्थलों पर दीप जलाए। देखते ही देखते शहर से गांव तक दीपों की रोशनी ने माहौल को आलोकित कर दिया।

5100 दीपों से जगमगाया अजगरा का पौराणिक सरोवर

अजगरा स्थित यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल के पौराणिक सरोवर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, एमएलसी प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित किया।

पौराणिक सरोवर पर करीब 5100 दीपों के प्रज्वलित होते ही पूरा परिसर दूधिया रोशनी से नहा उठा। सरोवर के चारों ओर सजे दीपों की कतारें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। ऐतिहासिक-पौराणिक स्थल पर दीपों की यह भव्य रोशनी कार्यक्रम की खास पहचान बनी।

धार्मिक स्थलों से विकास केंद्रों तक रोशनी

दीप प्रज्वलन का सिलसिला केवल अजगरा तक सीमित नहीं रहा। मां बेल्हा देवी धाम, डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज, चिलबिला रेलवे स्टेशन, मां बाराही देवी धाम, कम्पनी गार्डेन, खुयलन धाम, मानिकपुर मां गंगा घाट, बाबा घुइसरनाथ धाम और रामगंज नगर पंचायत कार्यालय समेत जिले के प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाए गए।

दीपों की रोशनी के बीच सेवा, विकास और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश जनभागीदारी के साथ सामने आया। धार्मिक आस्था और विकास के प्रतीक स्थलों पर एक साथ जले दीपों ने प्रतापगढ़ की शाम को यादगार बना दिया।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार