ऑपरेशन के बाद प्रसूता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

बेटी को जन्म देने के कुछ देर बाद बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

रानीगंज/प्रतापगढ़। रानीगंज कस्बे स्थित पार्थ हॉस्पिटल में ऑपरेशन से बेटी को जन्म देने के बाद 26 वर्षीय प्रसूता खुशबू जायसवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खुशबू राजापुर गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे खुशबू का अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद उसने बेटी को जन्म दिया। ऑपरेशन के कुछ समय बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल की ओर से ब्लड प्रेशर कम होने की बात बताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, घटना के बाद अस्पताल में ताला बंद होने तथा संचालक और कर्मचारियों के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रसूता की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal