गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट द्वारा,फर्जी सप्लीमेंट व एलोपैथिक दवाओं का कारोबार पकड़ा, 5 गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में डीसीपी श्री धवल जायसवाल हिंडन ट्रांस एवं नगर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद, 16 सितंबर 2026। स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फर्जी तरीके से सप्लीमेंट व एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधड़ी से अवैध बिक्री करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली सप्लीमेंट, दवाइयां, इंजेक्शन, पैकिंग सामग्री व अन्य सामान बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में डीसीपी श्री धवल जायसवाल हिंडन ट्रांस एवं नगर थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कच्चा माल, प्रिंटेड लेबल और पैकिंग सामग्री के जरिए विभिन्न कंपनियों के नाम-पते व मोनो इस्तेमाल कर फर्जी उत्पाद तैयार कर बेचने की बात बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद।गिरफ्तार आरोपी: दिलीप पाण्डेय, वीरभान उर्फ रवि, रोहित वक्शी उर्फ लड्डू, चुन्नी/चन्दनी कलेष्ठ और आयुष/आयर्न सुमेश—सभी का विवरण प्रेस नोट में दिया गया है।
थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद।बरामदगी में विभिन्न नामों के सप्लीमेंट, गेनर, गोलियां, कैप्सूल, इंजेक्शन, पेप्टाइड्स, खाली कार्टन/बोतलें और अन्य पैकिंग सामग्री शामिल है।












