दिनांक 20-09-2026 आज गाजियाबाद 2 दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार का शुभारम्भ
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद।श्री देशमुख कुमार प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ०प्र० लखनऊ के अधीन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र गाजियाबाद द्वारा ग्गाम खंजरपुर ब्लॉक भौजपुर जनपद गाजियाबाद में सरकार की मुख्यमन्त्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण, का शुभारम्भ ग्राम प्रधान श्री सुबोध कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। साथ ही प्रशिक्षार्थियो को प्रशिक्षण सम्बन्धी किट वितरण की गई। प्रभारी देशमुख कुमार द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित लाभार्थियो को विभाग की संचालित योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों के लिये अपना स्वरोजगार लगाकर स्वालम्वी बनाने के उददेश्य से आयेजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण की जानकारी विषय विषयज्ञो में श्री आर०के० सिंह से०नि० प्रभारी और श्री नरेन्द्र सिंह से०नि० पूर्व प्रभारी द्वारा बताया कि हम छोटी बडी खाद्य प्रसंस्करण की इकाई स्थापित किस प्रकार कर सकते है। डी०आर०पी० शिव शंकर ने बताया कि योजनाओ सें किस प्रकार अनुदान प्राप्त कर सकते है उसमे कौन कौन से लाइसेन्स की आवश्यकता होती है, साथ ही वित्तीय व्यवस्था प्रबन्धन, ऋण आदि के बारे में जानकारिया भी दी इस योजना में उद्योग स्थापित करने हेतु अधिकतम एक लाख का अनुदान विभाग द्वारा दिया जायेगा। प्रशिक्षण में 30 लाभार्थी प्रतिभाग किया श्री सोलकी शर्मा, चिराग चौहान, संदीप कुमार, तेजपाल, दीपक, अमित कुमार, गीता, भीमसैन आदि ने भाग लिया प्रशिक्षण में लाभार्थी को उद्योग लगाने के लिये मसाला पैकिंग, अचार, फल सब्जी आधारित उत्पाद सॉस, कैचप,, कैण्डी, पेठा, मुरब्बा, जैम, पापड, बडी, अचार, आलू चिप्स, फ्लोर मिल, राईस मिल, ऑयल मिल, पैकिंग, ग्रेडिंग आदि की जानकारी दी।













