गणपति महोत्सव के सातवें दिन हवन-पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
संवाददाता—सदानंद द्विवेदी
लालगंज। घुइसरनाथ रोड पर चल रहे गणपति महोत्सव के सातवें दिन रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया। भागवताचार्य पंडित विनय शुक्ल के सानिध्य में गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में हिस्सा लेकर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
हवन-पूजन के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
बताया गया कि घुइसरनाथ रोड पर वर्ष 2014 से लगातार गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष स्थानीय लोगों की सहभागिता के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक महोत्सव मनाया जाता है।
कार्यक्रम में भोला विश्वकर्मा, राजकुमार मिश्रा, अशोक टेंट हाउस, केदार, गायक जय मोदनवाल (टिंकू), अनुराग पांडे, महासचिव अवनीश शुक्ला, राज मोदनवाल (पत्रकार), अंकित जायसवाल, शिवचरण यादव, कर्मराज यादव, मदन, आशीष जिम, राधे सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।












