थाना नन्दग्राम पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में, दिनांक 20.09.2026 को वादिया श्रीमती ललिता पुत्री श्री सुभाष चन्द्र शर्मा निवासी- टावर 24 फ्लैट न0 301, गुलमोहर सोसायटी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद ने सूचना दी कि
अभि०गण 1. कपिल कौशिक पुत्र लक्ष्मणस्वरूप कौशिक 2. लक्ष्मणस्वरूप कौशिक नि०गण गुलमोहर गार्डन राजनगर एक्सटेंशन थाना नन्दग्राम कमि० गाजियाबाद द्वारा वादिया के साथ गाली गलौच करना, अभि० लक्ष्मणस्वरूप कौशिक उपरोक्त द्वारा कपिल कौशिक उपरोक्त को मारपीट के लिए उकसाने पर कपिल द्वारा वादिया के साथ मारपीट करना, प्रताडित करना, जान से मारने की धमकी देना, वादिया के परिजनो को जान से मारने की नियत से उनके ऊपर बार बार गाडी चढाने की कोशिश करना तथा गाडी की टक्कर मारकर गाडी से कुचलकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने के सम्बन्ध में उक्त सूचना पर थाना नन्दग्राम पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया
कार्यवाही का विवरण- उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए, थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया, दिनांक 22.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कपिल कौशिक पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह निवासी फ्लैट न० 301, M/A मैरीगोल्ड टावर 24 गुलमौहर गार्डन राजनगर एक्सटेन्शन थाना नन्दग्राम कमि० गाजियाबाद उम्र करीब 38 वर्ष को आशियाना चौक राजनगर एक्सटेंशन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
अभियुक्त का नाम व पता-कपिल कौशिक पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह निवासी फ्लैट न0 301, M/A मैरीगोल्ड टावर 24 गुलमौहर गार्डन राजनगर एक्सटेन्शन थाना नन्दग्राम कमि) गाजियाबाद उम्र करीब 38 वर्ष
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त कपिल कौशिक पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह निवासी फ्लैट न0 301, M/A मैरीगोल्ड टावर 24 गुलमौहर गार्डन राजनगर एक्सटेन्शन थाना नन्दग्राम कमि० गाजियाबाद ने पूछताछ पर बताया कि साहब मेरा तथा मेरी पत्नी ललिता शर्मा से घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें दिनांक 20.09.2026 को मेरा मेरी पत्नी ललिता से मारपीट हो गयी थी। जिस पर मेरी पत्नी के द्वारा अपने परिवार वालो को बुला लिया था।
जब मेरी पत्नी अपने परिवार वालो के साथ थाने जा रही थी मेरे द्वारा मेरी पत्नी के भाई की गाडी को टक्कर मारी गयी थी। तथा मैने अपने ससुर के पैर पर गाडी चढा दी थी।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना नन्दग्राम पुलिस टीम कमिश्नरेट गाजियाबाद।












